दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

जामताड़ा में 2 से 7 नवंबर तक 16 केंद्रों पर लगेंगे आधार शिविर, विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में 2 से 7 नवंबर तक 16 केंद्रों पर लगेंगे आधार शिविर, विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

जामताड़ा: जनजातीय पखवाड़ा के तहत जामताड़ा जिले में 2 से 7 नवंबर 2026 तक विशेष आधार नामांकन एवं आधार सीडिंग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले के 16 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगेंगे। इनका उद्देश्य पात्र जनजातीय छात्र-छात्राओं सहित अन्य विद्यार्थियों की आधार संबंधी समस्याओं का समाधान करना है।

 

जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों का आधार नामांकन और आधार सीडिंग सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आधार संबंधी कमियों के कारण कोई भी पात्र विद्यार्थी प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक और टॉप क्लास छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

 

शिविर प्रखंड विकास कार्यालयों, प्रखंड संसाधन केंद्रों, नगर निकायों और डाकघरों में लगाए जाएंगे। इनमें जामताड़ा, करमाटांड़, नारायणपुर, फतेहपुर, नाला और कुंडहित के केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा नगर पंचायत जामताड़ा, नगर परिषद मिहिजाम तथा सर्खेलडीह, करमाटांड़ और मिहिजाम के डाकघरों में भी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

 

शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा पदाधिकारियों को आधार से वंचित विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें शिविरों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

 

प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से निर्धारित अवधि में नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।

और पढ़ें