दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

जामताड़ा में 104 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की मंजूरी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में 104 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की मंजूरी

जामताड़ा: जिला मुख्यालय में गुरुवार को स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 104 लाभुकों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की मंजूरी दी गई। इनमें 45 नए लाभुक शामिल हैं, जबकि 59 ऐसे लाभुकों को दूसरे वर्ष का लाभ देने की स्वीकृति प्रदान की गई, जो पहले एक वर्ष तक योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने योजना के तहत लाभुकों के चयन की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार क्रमवार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने को कहा गया। साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त ने पूर्व से योजना का लाभ ले रहे बच्चों का नियमित फॉलोअप करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा बाल कल्याण समिति को सीएनसीपी (देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे) घोषित करने से संबंधित आवेदनों का क्रमवार निष्पादन कर संचिका जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार, सीडब्ल्यूसी सदस्य विमलेंदु विश्वास, संरक्षण अधिकारी रिंकू कुमारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

और पढ़ें