शिकार मरांडी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

शिकार मरांडी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिजनों से की मुलाकात, बंधाया ढांढस

जामताड़ा: झारखंड आंदोलन के समर्पित सेनानी शिकार मरांडी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नाला विधानसभा अंतर्गत कुंडहित प्रखंड के कालीपाथर पहुंचकर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिकार मरांडी झारखंड आंदोलन के पुराने और समर्पित साथी थे। उन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था। झारखंड राज्य के निर्माण में उनके जैसे आंदोलनकारियों का त्याग, समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि शिकार मरांडी का संघर्ष और बलिदान झारखंड के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आंदोलनकारियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से झारखंड आंदोलन के एक समर्पित साथी को खोने की अपूरणीय क्षति हुई है।

 

अंत में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

और पढ़ें