बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाता सूची सत्यापन अभियान, एक सप्ताह में दस्तावेज जमा करने की अपील

कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाता सूची सत्यापन अभियान, एक सप्ताह में दस्तावेज जमा करने की अपील

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाता सूची सत्यापन अभियान, एक सप्ताह में दस्तावेज जमा करने की अपील

 

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने आज प्रखंड क्षेत्र के सीमा , गिड़ला टोला, वामनभुई, खैरवानी, मधुपुर एवं खाजूरी सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर मतदाताओं को SIR प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं से एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इनमें जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं वोटर कार्ड सहित अन्य वांछित दस्तावेज शामिल हैं।

 

दौरे के दौरान घर-घर जाकर HOME TO ROLL वेरिफिकेशन के तहत मतदाताओं के नामों के निबंधन तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की जांच की गई। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें।

 

जांच एवं सत्यापन के दौरान संबंधित बूथ के सुपरवाइजर चंचल दास एवं बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें