दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवित्र महतो झामुमो में शामिल,झामुमो के दिग्गज नेता कुणाल कांचन ने किया स्वागत

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवित्र महतो झामुमो में शामिल,झामुमो के दिग्गज नेता कुणाल कांचन ने किया स्वागत

रिपोर्ट:निजाम खान

जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत नामुजलाई गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पवित्र महतो ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो के जिला अध्यक्ष (युवा) सह केंद्रीय समिति सदस्य कुणाल कांचन ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

झामुमो में शामिल होने के बाद पवित्र महतो ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और जनहित से जुड़े कार्यों में योगदान देने की बात कही। उनके पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में झामुमो की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर कुणाल कांचन ने पवित्र महतो का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

पवित्र महतो के झामुमो में शामिल होने को क्षेत्र में संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके राजनीतिक अनुभव और सक्रिय भागीदारी से पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलने की संभावना है। इस घटनाक्रम से फतेहपुर प्रखंड में झामुमो की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें