दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

जामताड़ा में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाकर किसानों को किया जागरूक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाकर किसानों को किया जागरूक

 

जामताड़ा: जिले में कृषि भूमि के संरक्षण और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उद्देश्य से आत्मा जामताड़ा के तत्वावधान में कुंडहित प्रखंड के नवाडीह गांव में ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया गया। इस दौरान किसानों को रासायनिक खाद का कम से कम उपयोग करने तथा जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

 

अभियान के तहत किसानों को बताया गया कि खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखना टिकाऊ कृषि के लिए बेहद जरूरी है। रासायनिक खाद का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल मिट्टी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में किसानों को संतुलित खाद प्रबंधन, मिट्टी संरक्षण और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के उपाय अपनाने की सलाह दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर भी जोर दिया गया। किसानों से खेती में पर्यावरण अनुकूल तरीकों को अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए जागरूक रहने की अपील की गई।

 

इस अभियान में नवाडीह गांव के वार्ड सदस्य, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अमीर हेंब्रम तथा कृषक मित्र जिन्ना अली खान और श्रीकांत भंडारी उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा किसान अलकश खान, इस्लाम खान, गुलजार खान, इस्तहार खान, रहीम खान, समद खान, अफजल खान और कबीर खान सहित अन्य किसानों ने भी भाग लिया। अभियान का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक कर कृषि भूमि के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

और पढ़ें