दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

कुंडहित के सगुना गांव में सरसों की उन्नत खेती पर कृषक पाठशाला आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित के सगुना गांव में सरसों की उन्नत खेती पर कृषक पाठशाला आयोजित

 

जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत अंबा पंचायत के सगुना गांव में आत्मा (ATMA) के तत्वावधान में सरसों की उन्नत खेती को लेकर कृषक पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से सरसों की खेती करने तथा उत्पादन और आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।

 

पाठशाला में आत्मा के उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अमीर हेंब्रम और कृषक मित्र रविलाल हेंब्रम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 25 किसानों ने भाग लिया।

 

इस दौरान उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह ने किसानों को सरसों की उन्नत खेती की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बुआई से पहले बीजोपचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्नत किस्मों के चयन की जानकारी दी। किसानों को प्रति हेक्टेयर पांच किलोग्राम बीज की दर से बुआई करने, कतार से कतार की दूरी 30 सेंटीमीटर, पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर तथा पांच सेंटीमीटर गहराई पर बीज बोने की सलाह दी गई।

 

इसके अलावा संतुलित उर्वरक के प्रयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और सरसों की उत्पादकता बढ़ाना था। कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को बेहतर खेती के तरीके अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

और पढ़ें