दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह की बड़ी पहल: गुम हुए 14 मोबाइल की बरामदगी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह की बड़ी पहल: गुम हुए 14 मोबाइल की बरामदगी

जामताड़ा: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर वास्तविक धारकों को वापस सौंपने के लिए जामताड़ा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 14 मोबाइल फोन बरामद कर 25 अक्टूबर 2026 को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया।

 

जामताड़ा के एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने गुम मोबाइल से संबंधित सनहा और CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर एक माह तक विशेष अभियान चलाया।

 

एसपी शंभू कुमार सिंह की इस पहल को आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में पुलिस ने यह संदेश दिया कि जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करना और उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जामताड़ा पुलिस की यह पहल जनसेवा, सक्रियता और जवाबदेही का सकारात्मक उदाहरण है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजनों की सहायता, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

और पढ़ें