दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

किशोरी गांव में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, कटांकी-11 बनी विजेता

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

किशोरी गांव में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, कटांकी-11 बनी विजेता

जामताड़ा: नाला प्रखंड अंतर्गत किशोरी गांव में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। टूर्नामेंट में कटांकी-11 और नवाडीह-11 की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कटांकी-11 की टीम विजेता बनी, जबकि नवाडीह-11 को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा।

इस टूर्नामेंट के आयोजन में प्रकाश महतो, बिपद महतो, प्रणव राय, सौरभ महतो, सुमित राय सहित किशोरी गांव की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि क्रिकेट प्रेमियों तक मुकाबले का रोमांच पहुंचाने के लिए मैच का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि खेलकूद को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी मार्च महीने में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने की भी योजना है।

इस आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आयोजन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने की उम्मीद जताई।

और पढ़ें