दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

प्रवासी श्रमिकों का निबंधन बढ़ाने और युवाओं को रोजगार दिलाने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

प्रवासी श्रमिकों का निबंधन बढ़ाने और युवाओं को रोजगार दिलाने पर जोर

 

जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को श्रम, नियोजन, कौशल विकास, उद्योग एवं आईटीआई विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान त्योहारों के मद्देनजर प्रवासी श्रमिकों के निबंधन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही श्रमिकों के हित में संचालित छात्रवृत्ति, मातृत्व सुविधा, अंत्येष्टि सहायता और दुर्घटना सहायता योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने पर भी जोर दिया गया।

 

जिला नियोजनालय की समीक्षा में बताया गया कि पिछले माह 206 बेरोजगार युवक-युवतियों का नया निबंधन हुआ है, जबकि जिले में कुल निबंधित बेरोजगारों की संख्या 11,762 है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पुनः रोजगार मेला आयोजित करने का निर्देश दिया गया। चयनित युवाओं का डाटा संधारित करने और नियोजकों के संपर्क में रहने को कहा गया।

 

कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, दोनों आईटीआई के पासआउट छात्रों के कैंपस प्लेसमेंट के लिए स्थानीय कंपनियों से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

बैठक में पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और पीएम विश्वकर्मा योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मौके पर श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी तथा आईटीआई के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें