दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

जामताड़ा में जनता दरबार में 35 से अधिक शिकायतें, एक सप्ताह में निष्पादन का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में जनता दरबार में 35 से अधिक शिकायतें, एक सप्ताह में निष्पादन का निर्देश

जामताड़ा: उपायुक्त आलोक कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में 35 से अधिक लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान पेंशन, राशन, जमीन विवाद, आवास योजना, बिजली बिल, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अन्य समस्याओं से जुड़े मामले सामने आए।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने और इसकी जानकारी उपायुक्त कार्यालय को देने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

जनता दरबार में मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र से आईं बुजुर्ग महिलाओं ने कई महीनों से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर उपायुक्त ने उन्हें जल्द पेंशन राशि मिलने का आश्वासन दिया।

स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित अंचल अधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। वहीं, अधिक बिजली बिल और बिजली कनेक्शन से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

सदर अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों ने दो महीने से वेतन और टीए-डीए का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उपायुक्त ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और नियमानुसार उनके कार्य समय पर पूरे किए जाएं। जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होता है।

और पढ़ें