दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

जामताड़ा के 20 केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, 8756 परीक्षार्थी होंगे शामिल

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा के 20 केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, 8756 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जामताड़ा: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 का आयोजन 1 नवंबर, रविवार को जामताड़ा जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसे लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी कर अधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए होगी, जिसमें 5984 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के लिए आयोजित होगी। इसमें 2772 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों पालियों में कुल 8756 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले सभी परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय पर मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस गश्ती और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर **9771969917** जारी किया गया है। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में आवश्यकतानुसार निषेधाज्ञा भी लागू रहेगी।

और पढ़ें