JTET-2026 को लेकर सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी, साइबर सेल गठित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

JTET-2026 को लेकर सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी, साइबर सेल गठित

जामताड़ा: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। एक नवंबर 2026 (रविवार) को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया और साइबर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से साइबर सेल एवं सोशल मीडिया निगरानी सेल का गठन किया गया है। इसमें पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), जामताड़ा की प्रतिनियुक्ति की गई है।

निगरानी सेल यूट्यूब, व्हाट्सएप, टेलीग्राम सहित अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखेगी। परीक्षा से संबंधित फर्जी प्रश्नपत्र, फर्जी दस्तावेज, भ्रामक सूचनाओं, वायरल वीडियो और अफवाहों की जांच की जाएगी। इसके अलावा संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट, चैनल और यूआरएल को चिह्नित कर फर्जी सामग्री हटाने तथा उसे दोबारा प्रसारित होने से रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। फर्जी प्रश्नपत्र या भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं और कथित प्रश्नपत्रों पर विश्वास न करें तथा उन्हें साझा करने से बचें। परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

और पढ़ें