दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

चक्रवात के संभावित प्रभाव को लेकर अलर्ट, जामताड़ा के लोगों से सतर्क रहने की अपील

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

चक्रवात के संभावित प्रभाव को लेकर अलर्ट, जामताड़ा के लोगों से सतर्क रहने की अपील

 

जामताड़ा: बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

उपायुक्त ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने और लंबी यात्रा करने से बचें। वज्रपात के समय खुले मैदान, खेत, तालाब और नदी के किनारे न रहें। पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें और सुरक्षित पक्के भवन में रहें।

 

किसानों को खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था करने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलजमाव और जलस्तर बढ़ने की आशंका को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

 

वहीं, संबंधित पदाधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और मौसम की जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की है।

और पढ़ें