जामताड़ा में अवैध शराब के खिलाफ चलेगा छापेमारी अभियान
बीते परसो अबुआ नेटवर्क टीवी ने जिले के बागडेहरी थाना अंतर्गत मुड़ाबेड़िया में कथित तौर पर अवैध शराब कारोबार मामला से जुड़ी दिखाया था खबर!
रिपोर्ट:निजाम खान
जामताड़ा: जिला उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संग्रहण, अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई तथा कार्यालय के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदने सहित विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।
बैठक में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर माह तक कुल 137 अभियोग दर्ज किए गए हैं। सितंबर माह में 23 अभियोग दर्ज हुए। इस दौरान 167 लीटर अवैध चुलाई शराब, 1800 किलोग्राम जावा महुआ, 40.125 लीटर अवैध विदेशी शराब और 6.5 लीटर बीयर जब्त की गई। वहीं, सितंबर तक कुल 99.68 प्रतिशत राजस्व संग्रहण किया गया है।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अवैध शराब के खिलाफ नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने होटलों, ढाबों, हॉटस्पॉट और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। साथ ही जिले की सभी अनुज्ञप्तिधारी शराब दुकानों में ब्रांड के अनुरूप स्टॉक रखने और शराब की बिक्री निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में कार्यालय के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार सामग्री खरीदने तथा अन्य विभागीय कार्यों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
बीते परसो कथीत तौर पर अवैध शराब कारोबार मामले से जुड़ी दिखाई गयी खबर का लिंक👇👇👇👇
https://www.facebook.com/share/v/1FYMam1nPX/








