दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

जेटेट परीक्षा के लिए जामताड़ा के 20 केंद्रों की सूची जारी, परीक्षार्थियों को मिलेगी सहूलियत

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जेटेट परीक्षा के लिए जामताड़ा के 20 केंद्रों की सूची जारी, परीक्षार्थियों को मिलेगी सहूलियत

 

जामताड़ा: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने जिले के 20 परीक्षा केंद्रों के नाम, पते और जिला मुख्यालय से दूरी की जानकारी जारी की है। परीक्षा 1 नवंबर 2026, रविवार को दो पालियों में आयोजित होगी।

 

पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

जारी सूची के अनुसार, जामताड़ा नगर क्षेत्र में सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ इंग्लिश स्कूल, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, डीएन उच्च विद्यालय, इंटर महिला कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा मिहिजाम, नारायणपुर, पबिया, करमाटांड़, पिंडारी और विद्यासागर स्थित विद्यालयों में भी परीक्षा होगी।

 

परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र का पता और मुख्यालय से अनुमानित दूरी साझा की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र की सही जानकारी पहले ही जांच लें और निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की योजना बनाएं। इससे परीक्षा के दिन अनावश्यक भागदौड़ से बचा जा सकेगा।

और पढ़ें