दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

दुमका में शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुमका में शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा

 

दुमका: जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शिबू सोरेन डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से कचहरी परिसर स्थित पुराने सरकारी भवन को आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया गया है।

 

लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें, डिजिटल लर्निंग लैब, निःशुल्क वाई-फाई, पेयजल और आधुनिक फर्नीचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां छात्र-छात्राएं नीट, जेईई, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे। डिजिटल लर्निंग लैब के माध्यम से प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों की ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ने और एआई आधारित टूल्स की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

 

इस दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने पुस्तकालय पहुंचे विद्यार्थियों से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्य और करियर की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

 

उपायुक्त ने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने का माध्यम बनेगी। इसका उद्देश्य संसाधनों की कमी को दूर कर छात्रों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

जेसोवा और जिला प्रशासन की यह पहल विद्यार्थियों को ज्ञान, तकनीक और बेहतर अवसरों से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

और पढ़ें