दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

फतेहपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह का भव्य स्वागत, मां चंचला का प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

फतेहपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह का भव्य स्वागत, मां चंचला का प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

 

जामताड़ा: प्रदेश भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के जामताड़ा जिला आगमन पर फतेहपुर चौक में भव्य स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर नाला विधानसभा के भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने मां चंचला का प्रतीक चिह्न भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया।

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों से विपक्ष बौखलाया हुआ है और आम जनता के बीच भ्रम एवं गलतफहमी फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नाला विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी माधव चंद्र महतो, प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की, शोभा कुमारी, नीतू मोदी, रेखा कुमारी, मीना पंडित, रीना देवी, जियामुनी हेंब्रम, पिंकी देवी, आभा आर्या, किरण बेसरा, मंडल महामंत्री निवारण मंडल एवं विष्णु मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें